🌾 किसानों के लिए दो दिन—ज्ञान, तकनीक, प्रशिक्षण और नए अवसरों के नाम! 🚜
📍 कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा), जहानाबाद द्वारा 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को गाँधी मैदान, जहानाबाद में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला/प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
🔸 09 अक्टूबर को किसानों को पशुपालन, मुर्गीपालन एवं अंडा उत्पादन, बकरीपालन, मिट्टी जांच एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पौधा संरक्षण, प्राकृतिक खेती, दलहन एवं तिलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती तथा फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रगतिशील कृषक अपने अनुभव साझा करेंगे।
🔹 10 अक्टूबर को कृषि विभाग की योजनाओं, कृषि यांत्रिकीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन, कृषि यंत्र बैंक (कस्टम हायरिंग सेन्टर), उद्यान एवं भूमि संरक्षण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्राकृतिक खेती एवं उद्यान के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रगतिशील कृषकों द्वारा अनुभव साझा करने के साथ Quiz का भी आयोजन किया जाएगा।
✅ अपील : किसान भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर किसान मेला/प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील है। 🌱
#किसानमेला_कृषिप्रदर्शनी #किसानकल्याण #कृषिप्रौद्योगिकी #प्राकृतिकखेती_आत्माजहानाबाद
#विकसितभारत समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 7, 2026