परसवाड़ा: परसवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान में मंच पर जीवंत हुईं ‘अनकही कहानियां’
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 01 अक्टूबर को परसवाड़ा के सांदीपनी विद्यालय एवं शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय में ‘अनकही कहानियों’ का नाट्य मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय और संगीत के माध्यम से सेवा, समर्पण, स्वच्छता, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए।