Public App Logo
🔴 जबलपुर: गौर में वन विभाग का छापा, बिना अनुमति चल रही आरा मशीन पर कार्रवाई 📍 गौर क्षेत्र में वन विभाग ने देर रात एक लकड़ी की टाल पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान कथित रूप से बिना अनुमति संचालित आरा मशीन मिलने पर टाल को सील कर दिया गया। 🌳 वन विभाग के अनुसार, संचालक के पास लकड़ी के भंडारण और बिक्री का लाइसेंस था, लेकिन आरा मशीन चलाने की अनुमति नहीं थी। मौके से आम, शीशम सहित बड़ी मात्रा में लकड़ी भी मिली, जिसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 🔎 विभाग का कहना है कि इस टाल की अनियमितताओं की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। अब पूरे मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 💬 आपकी राय में अवैध लकड़ी कारोबार पर ऐसी कार्रवाई कितनी जरूरी है? कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए। 👉 Follow करें: 📲 सच तक पत्रिका News 👉 Follow करें: 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀 --- #Jabalpur #MPNews #ForestDepartment #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89 - Jabalpur News