पोहरी: पोहरी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ हुए शामिल
Pohri, Shivpuri | Aug 12, 2026 देशभर में स्वन्त्रता दिवस से पूर्ब जगह-जगज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में पोहरी नगर में बुधवार सुबह 10 बजे धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयीं। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अड्डा बाले हनुमान मंदिर से किया गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मुख्य चोराहे पर पहुची जहाँ से शासकीय कॉलेज प्रांगण में यात्रा का समापन किया गया।