जबेरा: धवालेन के पास गड्ढों के कारण दो ट्रकों की भिड़ंत, हाईवे पर 7 घंटे जाम
Jabera, Damoh | Sep 26, 2026 जबेरा दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिंग्रामपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शनिवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा दानीताल और धबालेन के बीच करीब सुबह 5 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।सूचना मिलते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी विकास सिंह चौहान पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर