पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने गोकशी मामले में 10 साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने गोकशी के मामले में10 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जाहिद पुत्र सलमू, उम्र 30 वर्ष, निवासी डूमेजा, थाना पिनंगवां, जिला नूंह (हरियाणा) को पिनंगवां से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय कामां से वारंट जारी था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी।