दिल्ली के शाहदरा जोन में उस वक्त हंगामा मच गया, जब जोन चेयरमैन पंकज लूथरा के कार्यालय में कांग्रेस पार्षद हाजी ज़रीफ और कुछ वकीलों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में वकीलों ने पार्षद के साथ मारपीट की और कार्यालय में कुर्सियां फेंकी गईं। इस दौरान हाजी ज़रीफ कुर्सियों के नीचे दबे नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई और पूरे विवाद की वजह पर नजर बनी हुई है।
#BreakingNews #DelhiNews #ShahdaraZone #HajiZarif #PankajLuthra DelhiPolice Congress ViralVideo SNNewsDelhi
Seelam Pur, North East Delhi | Aug 19, 2026