लोहरदगा: लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग ने चलाया तंबाकू निषेध अभियान, सिविल सर्जन व स्वास्थ्यकर्मियों ने ली शपथ
लोहरदगा सदर अस्पताल में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन लोहरदगा डॉ. राजू कच्छप की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।