Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

Nari Shakti Jindabaad jai Mata Di#कोरोना_वायरस #bjp #congres #llp #rlp #bhilwara Gavo m pani ki samasya ho rhi

Bhilwara, Bhilwara | Apr 2, 2021

MORE NEWS

प्रगतिशील रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ ... द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया 

*रेल्वे मालगोदाम श्रमिकों के हक़ और अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल:- संगीता मिश्रा*

चंदेरिया /चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल :– रेल्वे माल गोदाम में श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके हक़ और अधिकारों को लेकर प्रगतिशील रेल्वे मालगोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामन्त्री  मनोज कुमार झा के निर्देशानुसार माल बाबू जी के साथ राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा  एवं  संगठन मंत्री श्रीमति सरोज तिवाड़ी के द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सफल बैठक की गई, कई विषयों पर चर्चा हुई।

चंदेरिया रेलवे मालगोदाम पर  स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मेहनतकश श्रमिकों की आवाज़ को मजबूती देना है, जो दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हैं।

स्वंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगतिशील रेल्वे मालगोदाम श्रमिक संघ की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा (दिल्ली) ने कहा हमारा प्रयास है कि देशभर के रेल्वे माल गोदाम पर कार्यरत प्रत्येक श्रमिक को उसके उचित हक़, सम्मान और अधिकार मिलें तथा उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित हो। चंदेरिया रेल्वे मालगोदाम के मेट सलीम, शंभूपुरा रेल्वे मालगोदाम के मेट अभिषेक शर्मा, अभिनव दाधीच, हिम्मतराज, विनय शर्मा, रविशंकर, अभिजीत सिंह, श्याम लाल शर्मा, चेतन शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया!

प्रगतिशील रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ ... द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया *रेल्वे मालगोदाम श्रमिकों के हक़ और अधिकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल:- संगीता मिश्रा* चंदेरिया /चित्तौड़गढ़/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल :– रेल्वे माल गोदाम में श्रमिकों की समस्याओं एवं उनके हक़ और अधिकारों को लेकर प्रगतिशील रेल्वे मालगोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महामन्त्री मनोज कुमार झा के निर्देशानुसार माल बाबू जी के साथ राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा एवं संगठन मंत्री श्रीमति सरोज तिवाड़ी के द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं सफल बैठक की गई, कई विषयों पर चर्चा हुई। चंदेरिया रेलवे मालगोदाम पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मेहनतकश श्रमिकों की आवाज़ को मजबूती देना है, जो दिन-रात अपना खून-पसीना बहाकर पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करते हैं। स्वंत्रता दिवस के अवसर पर प्रगतिशील रेल्वे मालगोदाम श्रमिक संघ की राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री श्रीमती संगीता मिश्रा (दिल्ली) ने कहा हमारा प्रयास है कि देशभर के रेल्वे माल गोदाम पर कार्यरत प्रत्येक श्रमिक को उसके उचित हक़, सम्मान और अधिकार मिलें तथा उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित हो। चंदेरिया रेल्वे मालगोदाम के मेट सलीम, शंभूपुरा रेल्वे मालगोदाम के मेट अभिषेक शर्मा, अभिनव दाधीच, हिम्मतराज, विनय शर्मा, रविशंकर, अभिजीत सिंह, श्याम लाल शर्मा, चेतन शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया!

Bhilwara, Bhilwara | Aug 18, 2026

*"रास्ते में मिला 10 साल का मासूम, बस्सी थाने में नहीं मिली जगह, ASI बोले 'लेजाओ इसे यहाँ से'"*  
*"होमगार्ड जवान ने बताई पूरी बात, बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने के लिए वीडियो वायरल करने की अपील"*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर/चित्तौड़गढ़,*  
जहां एक ओर पुलिस का मानवीय चेहरा कई बार सामने आता है, वहीं *चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाने* के एक ASI का अमानवीय व्यवहार भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार *चित्तौड़गढ़ के आछोड़ा गांव* के पास करीब *10 वर्षीय मासूम बच्चा* मिला। बच्चे को *होमगार्ड जवान और ग्रामीण बस्सी थाने* लेकर पहुंचे। बच्चे के साथ पहुंचे होमगार्ड के जवान ने इसका *वीडियो भी मौके से बनाया* ताकि कल किसी अन्य समस्या का सामना न करना पड़े और सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो परिजनों तक पहुंचे और बच्चा परिजनों तक पहुंच सके।
लेकिन यह देख *ASI भड़क गए और वीडियो बनाने से मना करने के साथ-साथ बच्चे को थाने में रखने से भी मना कर दिया* और उसे कहीं भी छोड़ देने की बात कह दी। होमगार्ड जवान को भी कथित तौर पर डांटने की बात सामने आ रही है।
*बच्चा खुद को बारा जिले का बता रहा*  
होमगार्ड ने बताया कि बच्चा खुद को *बारा जिले का निवासी* बता रहा है। 
इसके बाद यह वीडियो जमकर *सोशल मीडिया पर वायरल* हो रहा है, जहां कहीं न कहीं इस पुलिसकर्मी द्वारा मानवता दिखाने के बजाय खाकी को दागदार करने का काम किया गया है।

*"रास्ते में मिला 10 साल का मासूम, बस्सी थाने में नहीं मिली जगह, ASI बोले 'लेजाओ इसे यहाँ से'"* *"होमगार्ड जवान ने बताई पूरी बात, बच्चे को परिजनों तक पहुंचाने के लिए वीडियो वायरल करने की अपील"* *कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता* *जयपुर/चित्तौड़गढ़,* जहां एक ओर पुलिस का मानवीय चेहरा कई बार सामने आता है, वहीं *चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाने* के एक ASI का अमानवीय व्यवहार भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार *चित्तौड़गढ़ के आछोड़ा गांव* के पास करीब *10 वर्षीय मासूम बच्चा* मिला। बच्चे को *होमगार्ड जवान और ग्रामीण बस्सी थाने* लेकर पहुंचे। बच्चे के साथ पहुंचे होमगार्ड के जवान ने इसका *वीडियो भी मौके से बनाया* ताकि कल किसी अन्य समस्या का सामना न करना पड़े और सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो परिजनों तक पहुंचे और बच्चा परिजनों तक पहुंच सके। लेकिन यह देख *ASI भड़क गए और वीडियो बनाने से मना करने के साथ-साथ बच्चे को थाने में रखने से भी मना कर दिया* और उसे कहीं भी छोड़ देने की बात कह दी। होमगार्ड जवान को भी कथित तौर पर डांटने की बात सामने आ रही है। *बच्चा खुद को बारा जिले का बता रहा* होमगार्ड ने बताया कि बच्चा खुद को *बारा जिले का निवासी* बता रहा है। इसके बाद यह वीडियो जमकर *सोशल मीडिया पर वायरल* हो रहा है, जहां कहीं न कहीं इस पुलिसकर्मी द्वारा मानवता दिखाने के बजाय खाकी को दागदार करने का काम किया गया है।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 18, 2026

*"सेंट पॉल्स स्कूल निंबाहेड़ा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस"*  
*"अनोखी व्यवस्थाओं और भव्य आयोजनों ने जीता सबका दिल"*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर/निंबाहेड़ा,*  
नगर के प्रमुख और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान *सेंट पॉल्स स्कूल, निंबाहेड़ा* में राष्ट्रीय पर्व *स्वतंत्रता दिवस* अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और असीम देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के खूबसूरत गुब्बारों और राष्ट्रीय ध्वज की थीम पर बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
*गरिमामय ध्वजारोहण और अतिथि सत्कार*
कार्यक्रम की शुरुआत *मुख्य अतिथि आदरणीय अयांश कौशिक, कलेक्टर* द्वारा की गई। विशेष बात यह रही कि अयांश कौशिक स्वयं इसी विद्यालय के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में विदेश में सेवाएं देकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। 
ध्वजारोहण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर *प्रिंसिपल फादर सेबेस्टियन डी'क्रूज़ सी.एम.*, *फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन फादर सनी सी.एम.*, *स्कूल कोऑर्डिनेटर मनीषा कुमावत*, *स्टाफ कोऑर्डिनेटर स्मिता काकडे*, *असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर हुमा कौसर* और *सफायर हाउस टीचर* मौजूद रहे। 
सामूहिक राष्ट्रगान की गूंज के साथ तिरंगे को सलामी दी गई, जिससे पूरा परिसर *'भारत माता की जय'* और *'वंदे मातरम'* के नारों से गुंजायमान हो उठा।
*बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां और मेधावी छात्रों का सम्मान*
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मंच पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने मनमोहक सामूहिक नृत्य, राष्ट्रप्रेम से प्रेरित नाटक और सुरीले गीतों से वहां उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले *मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित* किया गया।
*डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियन मोहित बैरागी सर* के नेतृत्व में बच्चों ने अनुशासित प्रस्तुतियां दीं।

*वाटरप्रूफ टेंट और ऐतिहासिक 'पैरेंट्स ग्रुप फोटो' ने पेश की अनूठी मिसाल*
यह आयोजन निंबाहेड़ा के अन्य विद्यालयों के कार्यक्रमों की तुलना में बेहद अनूठा रहा। इसकी 2 खास बातें चर्चा का विषय बनीं:
*अभिभावकों के लिए वाटरप्रूफ टेंट*: मौसम के मिजाज को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने पैरेंट्स के लिए मजबूत हाई-क्वालिटी वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की। इससे सैकड़ों अभिभावक बिना व्यवधान के कार्यक्रम का आनंद ले सके।
 *यादगार पैरेंट्स ग्रुप फोटो*: कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की मुख्य बिल्डिंग के सामने उपस्थित सभी अभिभावकों के साथ एक विशाल सामूहिक चित्र लिया गया। यह पहल स्कूल और अभिभावकों के बीच मजबूत पारिवारिक रिश्ते का प्रतीक बनी।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।

*मार्गदर्शक एवं सहयोगी शिक्षकगण*: इस सफल आयोजन को भव्य बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

*"सेंट पॉल्स स्कूल निंबाहेड़ा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस"* *"अनोखी व्यवस्थाओं और भव्य आयोजनों ने जीता सबका दिल"* *कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता* *जयपुर/निंबाहेड़ा,* नगर के प्रमुख और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान *सेंट पॉल्स स्कूल, निंबाहेड़ा* में राष्ट्रीय पर्व *स्वतंत्रता दिवस* अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और असीम देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे के खूबसूरत गुब्बारों और राष्ट्रीय ध्वज की थीम पर बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। *गरिमामय ध्वजारोहण और अतिथि सत्कार* कार्यक्रम की शुरुआत *मुख्य अतिथि आदरणीय अयांश कौशिक, कलेक्टर* द्वारा की गई। विशेष बात यह रही कि अयांश कौशिक स्वयं इसी विद्यालय के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में विदेश में सेवाएं देकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर *प्रिंसिपल फादर सेबेस्टियन डी'क्रूज़ सी.एम.*, *फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन फादर सनी सी.एम.*, *स्कूल कोऑर्डिनेटर मनीषा कुमावत*, *स्टाफ कोऑर्डिनेटर स्मिता काकडे*, *असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर हुमा कौसर* और *सफायर हाउस टीचर* मौजूद रहे। सामूहिक राष्ट्रगान की गूंज के साथ तिरंगे को सलामी दी गई, जिससे पूरा परिसर *'भारत माता की जय'* और *'वंदे मातरम'* के नारों से गुंजायमान हो उठा। *बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां और मेधावी छात्रों का सम्मान* स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष मंच पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने मनमोहक सामूहिक नृत्य, राष्ट्रप्रेम से प्रेरित नाटक और सुरीले गीतों से वहां उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले *मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित* किया गया। *डिस्ट्रिक्ट लेवल कराटे चैंपियन मोहित बैरागी सर* के नेतृत्व में बच्चों ने अनुशासित प्रस्तुतियां दीं। *वाटरप्रूफ टेंट और ऐतिहासिक 'पैरेंट्स ग्रुप फोटो' ने पेश की अनूठी मिसाल* यह आयोजन निंबाहेड़ा के अन्य विद्यालयों के कार्यक्रमों की तुलना में बेहद अनूठा रहा। इसकी 2 खास बातें चर्चा का विषय बनीं: *अभिभावकों के लिए वाटरप्रूफ टेंट*: मौसम के मिजाज को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने पैरेंट्स के लिए मजबूत हाई-क्वालिटी वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की। इससे सैकड़ों अभिभावक बिना व्यवधान के कार्यक्रम का आनंद ले सके। *यादगार पैरेंट्स ग्रुप फोटो*: कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की मुख्य बिल्डिंग के सामने उपस्थित सभी अभिभावकों के साथ एक विशाल सामूहिक चित्र लिया गया। यह पहल स्कूल और अभिभावकों के बीच मजबूत पारिवारिक रिश्ते का प्रतीक बनी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। *मार्गदर्शक एवं सहयोगी शिक्षकगण*: इस सफल आयोजन को भव्य बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 18, 2026

*म्यांमार के राष्ट्रपति का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत*
जयपुर कमलेश आमेटा
जयपुर, म्यांमार के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर राजस्थान सरकार की ओर से गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री  गजेंद्र सिंह खींवसर एवं मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत ,प्रधान सचिव नवीन जैन , अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

म्यांमार के राष्ट्रपति रूस की यात्रा पर जाते समय अपने विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। विमान में ईंधन भरवाने (फ्यूलिंग) के लिए उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय का विश्राम किया, जिसके बाद वे अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।

*म्यांमार के राष्ट्रपति का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत* जयपुर कमलेश आमेटा जयपुर, म्यांमार के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर राजस्थान सरकार की ओर से गरिमापूर्ण एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर एवं मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत ,प्रधान सचिव नवीन जैन , अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। म्यांमार के राष्ट्रपति रूस की यात्रा पर जाते समय अपने विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। विमान में ईंधन भरवाने (फ्यूलिंग) के लिए उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय का विश्राम किया, जिसके बाद वे अपनी यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 18, 2026

तिरंगे की शान में गूंजा गृह रक्षा केन्द्र, स्वयंसेवकों का सम्मान

सप्ताहभर चले तिरंगा अभियान में रैली, प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ललित व्यास ने सुबह 8:15 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान के निर्देश पर 9 से 15 अगस्त तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा प्रभात फेरी, तिरंगा वाहन रैली, पैदल रैली, तिरंगा प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में लेखाधिकारी आशा माली, प्लाटून कमांडर रामकिशोर, मुख्य आरक्षी शान्तिलाल, वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र सिंह सहित स्थायी स्टाफ एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर समादेष्टा ललित व्यास ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

तिरंगे की शान में गूंजा गृह रक्षा केन्द्र, स्वयंसेवकों का सम्मान सप्ताहभर चले तिरंगा अभियान में रैली, प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान से दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ललित व्यास ने सुबह 8:15 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान के निर्देश पर 9 से 15 अगस्त तक सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिरंगा प्रभात फेरी, तिरंगा वाहन रैली, पैदल रैली, तिरंगा प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लेखाधिकारी आशा माली, प्लाटून कमांडर रामकिशोर, मुख्य आरक्षी शान्तिलाल, वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र सिंह सहित स्थायी स्टाफ एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। समारोह के समापन पर समादेष्टा ललित व्यास ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 17, 2026