बेगूसराय: जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
जिले में 80 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार की दोपहर 2:00 बजे मिली. इस कार्यक्रम में 16 टीम ने देशभक्ति, लोकगीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत आदि प्रस्तुति दी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, उप महापौर अनिता राय ने संयुक्त रूप से किया.