पटियाली: पटियाली तहसील क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ा, नगला खना में बाढ़ के पानी से ग्रामीण चिंतित
पटियाली तहसील क्षेत्र में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। एसडीएम आतीश कुमार लगातार निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ का पानी खेतों और गांवों तक पहुंचने लगा है। ग्राम नगला खना में जलभराव से ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से चिकित्सा शिविर लगाने, पशु चिकित्सकों की टीम भेजने और मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।