‘यहां शराब मत उतारो’ कहना पड़ा भारी! महिला पर हमला, एमबीएस में भर्ती
कोटा के घोड़ा बस्ती में आधी रात हंगामा—अवैध शराब बनी विवाद की जड़?
घोड़ा बस्ती निवासी 29 वर्षीय ज्योति बाई का आरोप है कि देर रात कुछ लोग टेंपो में शराब की पेटियां लेकर मोहल्ले में पहुंचे और उसके घर के बाहर शराब उतारने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि करीब पांच लोगों ने महिला से गाली-गलौच और मारपीट की, कपड़े फाड़े और तलवार से हमला कर दिया। हमले में ज्योति बाई के सिर में चोट आई, जिसके बाद परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर मोहल्ले में अवैध रूप से शराब की ब्रांच चलने और शराब उतारने के आरोप सही हैं, तो कार्रवाई शराब के स्रोत और उसे संचालित करने वालों पर होगी या सिर्फ विवाद के बाद घायल महिला की शिकायत तक मामला सीमित रहेगा?
आखिर अवैध शराब की कथित ब्रांच पर कार्रवाई क्यों नहीं?
‘शराब मत उतारो’ कहने वाली महिला पर ही हमला क्यों?
घोड़ा बस्ती में आधी रात शराब कौन पहुंचा रहा है?
पुलिस मामले की शिकायत और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
Ladpura, Kota | Oct 6, 2026