लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमुका फ्लाईओवर के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीआरवी 8384 से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुँची पुलिस ने बताया कि लखनऊ की तरफ जा रहे एक ट्रक (UP38AT2598) को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से एक कार (UP27BL7148) अनियंत्रित होकर टकरा गई।