बरहेट: झामुमो प्रखंड कार्यालय में निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई
शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय बरहेट में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नाड़ मरांडी के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे स्वर्गीय निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम सभा को प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य ने संबोधित किया ।