जांजगीर: गांव की जरूरत और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर बनेगी विकास योजना, जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन
जांजगीर-चांपा जिले में ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के आधार पर तैयार करने को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जनभागीदारी के जरिए विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।