लोहंडीगुडा: लोहंडीगुड़ा में जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसंत कश्यप ने हाई सेकेंडरी स्कूल कोठियागुड़ा एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय लोहंडीगुड़ा में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।