बखरी: बखरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई
बखरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहमदपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका और भीएस एस सदस्य शामिल हुए। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े नारे लगाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया मौके पर विद्यालय प्रधान दिलीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।