आलिराजपुर के रामसिंह की चौकी में सांसद अनिता चौहान के दिशा-निर्देश में 400 से अधिक सुरजना के पौधे हर घर के बाहर लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों को पोषण और स्वास्थ्य से जोड़ना है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया।