लोहरदगा: रोजगार से जोड़ने में महिला मंडलों की भूमिका अहम, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव बोले,महिलाओं की भागीदारी जरूरी।
लोहरदगा के आदिवासी कला संस्कृति भवन में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हरमू आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। आमसभा में बीते वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा रखने के साथ आने वाले समय में महिला समूहों को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाने, रोजगार के नए अवसर तैयार करने तथा आजीविका के साधनों का विस्तार करने पर