हज़ारीबाग: विभावि में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. विकास कुमार और एनएसएस समन्वयक डॉ. जॉनी रूफीना तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा की। विश्वविद्यालय परिसर में मार्च पास्ट का अभ्यास, मंच, पंडाल, झंडोत्तोलन, पुरस्कार, अल्पाहार और फोटोग्राफी की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।