उत्तराखंड राज्य बने 26 साल पूरे हो चुके हैं। राज्य आंदोलन के दौर में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य यहां के लोगों की सबसे बड़ी जरूरत और प्रमुख मुद्दे थे। लेकिन सवाल यह है कि 26 साल बाद भी क्या इन तीनों क्षेत्रों की तस्वीर बदली है? पहाड़ों में आज भी सड़क, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों की चिंता बनी हुई है। ऐसे में जब मंत्री जी कहते हैं कि “हर काम में समय लगता है”, तो सवाल उठता है कि आखिर इन बुनियादी जरूरतों के लिए और कितना समय लगेगा? क्या उत्तराखंड की जनता को इन मुद्दों पर ठोस बदलाव के लिए अभी और इंतजार करना होगा? क्योंकि 2027 का चुनाव नजदीक है और यह ही तीन मुद्दे फिर सुनाई देंगे🤦🤦🤦
Pauri, Garhwal | Aug 22, 2026