केदारनाथ धाम शुक्रवार सुबह घने कोहरे से लिपटा दिखा, जिससे यहां का नजारा बेहद खूबसूरत बन गया। अब तक करीब चौदह लाख छप्पन हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद यात्रा की गति में थोड़ी कमी आई है, लेकिन श्रद्धालु लगातार केदारनाथ पहुंच रहे हैं।