बिंदकी: चिल्ली गांव में बारिश के कारण कच्चे मकान का एक हिस्सा ढ़हने से मलबे में दबकर एक अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 बजे राम बहादुर उत्तम के कच्चे घर का एक हिस्सा ढ़हने से उसके मलबे में दबकर उनकी पत्नी विषमा देवी उम्र लगभग 55 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।