Public App Logo
ब्रेकिंग न्यूज: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना कांट क्षेत्र में हाईवे पर बलीपुर गांव के पास टूरिस्ट बस, ईको कार और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस नेपाल से पंजाब की ओर जा रही थी। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। #BreakingNews #Shahjahanpur #शाहजहांपुर #RoadAccident #सड़कहादसा #Kant #कांट #UPNews #UttarPradesh #TouristBus #AccidentNews #आपकाअपनाशहर - Shahjahanpur News