बक्सर: तीसरी सोमवारी पर बक्सर-ब्रह्मपुर मार्ग पर यातायात में बदलाव, बड़े वाहनों की नो एंट्री
Buxar, Buxar | Aug 16, 2026 श्रावणी मास की तीसरी सोमवारी को लेकर बक्सर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 16 अगस्त की शाम 4 बजे से 17 अगस्त की सुबह 10 बजे तक बक्सर शहर से ब्रह्मपुर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक लागू रहेगी।