बबेरू: समसुद्दीनपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवक मवेशियों से टकराकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया
Baberu, Banda | Aug 9, 2026 मरका थाना क्षेत्र के सीरिया ताला गांव के रहने वाले शंकर पुत्र बच्ची लाल उम्र 28 वर्ष व अखिलेश कुमार पुत्र विशंभर निषाद उम्र करीब 18 वर्ष यह दोनों आज रविवार की शाम करीब 5 बजे बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी समसुद्दीन पुर गांव के पास बाइक सवार मवेशी से टकराकर घायल हो गए, दोनों घायलों को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार किया गया है।