Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

गया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: दो मोबाइल चोर दबोचे, ₹35 हजार के चोरी के फोन बरामद गया: गया रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई आरपीएफ, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान की गई। मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट गया के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस एवं जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। टीम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहम्मद साबिर अंसारी (26 वर्ष), निवासी अंसार, थाना पेलावल, जिला हजारीबाग (झारखंड) तथा सुधीर कुमार (25 वर्ष), निवासी किशनपुर, थाना बोधगया, जिला गया (बिहार) बताया। इसके बाद दोनों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोहम्मद साबिर अंसारी के पास से बिना सिम कार्ड का एक लॉक सैमसंग मोबाइल फोन तथा सुधीर कुमार के पास से एक लॉक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल फोन गया रेलवे स्टेशन पर किसी रेल यात्री से चोरी किए गए थे। आरोपियों के स्वीकारोक्ति के बाद दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 166/2026 दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में चोरी, छिनतई तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा लगातार चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। गया स्टेशन से 27.16 लीटर शराब के साथ तीन पकड़े गए, दो नाबालिग भी शामिल गया; बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच गया रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 27.16 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है। इनमें एक बालिग युवक और दो विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। #गयाजी #bodhgayabihar #LatestNews #railwaystation #gaya

MORE NEWS

गया स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: दो मोबाइल चोर दबोचे, ₹35 हजार के चोरी के फोन बरामद गया: गया रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई आरपीएफ, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा गया रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए विशेष निगरानी अभियान के दौरान की गई। मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट गया के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस एवं जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। टीम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हावड़ा छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम मोहम्मद साबिर अंसारी (26 वर्ष), निवासी अंसार, थाना पेलावल, जिला हजारीबाग (झारखंड) तथा सुधीर कुमार (25 वर्ष), निवासी किशनपुर, थाना बोधगया, जिला गया (बिहार) बताया। इसके बाद दोनों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोहम्मद साबिर अंसारी के पास से बिना सिम कार्ड का एक लॉक सैमसंग मोबाइल फोन तथा सुधीर कुमार के पास से एक लॉक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब बरामद मोबाइल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों मोबाइल फोन गया रेलवे स्टेशन पर किसी रेल यात्री से चोरी किए गए थे। आरोपियों के स्वीकारोक्ति के बाद दोनों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 166/2026 दर्ज किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में चोरी, छिनतई तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन यात्री सुरक्षा लगातार चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। गया स्टेशन से 27.16 लीटर शराब के साथ तीन पकड़े गए, दो नाबालिग भी शामिल गया; बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच गया रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 27.16 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया है। इनमें एक बालिग युवक और दो विधि-विरुद्ध बालक शामिल हैं। #गयाजी #bodhgayabihar #LatestNews #railwaystation #gaya - Gaya Town CD Block News