कटोरिया: तुलसीवरण गांव में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी
Katoria, Banka | Sep 30, 2026 तुलसीवरण गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तुलसीवरण गांव का नंदू दास जख्मी हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।