Public App Logo
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की यह तस्वीर केवल एक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था के सामने खड़े गंभीर सवालों की तस्वीर है। एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई पर उठाकर पथरीले नदी मार्ग से पार कराना पड़ा। बाद में बाइक से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच यह घटना याद दिलाती है कि आज भी कई ग्रामीण, दलित और आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, पुल और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों की पहुंच से दूर हैं। सवाल यह है कि विकास की यह खाई आखिर कब पाटी जाएगी और हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं कब मिलेंगी? #छिंदवाड़ा #मध्यप्रदेश #ग्रामीणभारत #स्वास्थ्यसेवा #सड़क #विकास #नईदुनिया #कैलाशगुप्ता #NaiDunia CM Madhya Pradesh ✍️ कैलाश गुप्ता जिला प्रभारी, नरसिंहपुर | नई दुनिया 📞 Mo. 9329446506 - Gotegaon News