गुना: म्याना से टकनैरा जाने वाले रास्ते की हालत जर्जर, गड्ढे कीचड़ से लोग परेशान, वीडियो जारी कर मरम्मत की उठाई मांग
Guna, Guna | Aug 16, 2026 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत म्याना से टकनेरा जाने वाले रास्ते की हालत जर्जर है। 16 अगस्त को लोगों ने वीडियो जारी कर कहा बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ से बारिश में लोगों और वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। कई गांव का रास्ता है स्कूली बच्चे मरीज एंबुलेंस भी निकालते हैं। बारिश में गड्ढे और कीचड़ से मुसीबत पड़ गई है। मरम्मत की मांग की गई है।