जसवंतनगर: पालिका के सफाई कर्मियों को मिली सुरक्षा किट, पालिका चेयरमेन सत्यनारायण शंखवार रहे मौजूद
स्वच्छता ही सेवा और सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार और अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किए। कार्यक्रम में बेहतर और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ सफाई कर्मियों को प्रशंसा कार्ड देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सफाई प्रभारी राम सिया आदि मौजूद रहे।