Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर सहित 12 वांछित और वारंटी गिरफ्तार सीतापुर: जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में, संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 12 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानावार गिरफ्तारियों का विवरण: थाना इमलिया सुल्तानपुर (03 वारंटी गिरफ्तार): पुलिस टीम ने वाद संख्या 2401760/15 से संबंधित वारंटी सियाराम और आशाराम पुत्रगण ठकुरी (निवासी: उमरसा) तथा अपराध संख्या 294/18 से संबंधित वारंटी राजेश पुत्र रामभरोसे (निवासी: बेहड़ामाफी) को गिरफ्तार किया। थाना सदरपुर (01 वांछित गिरफ्तार): पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 153/2026 (धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट) में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र सहजराम (निवासी: भुडकुडा मजरा भुसना) को गिरफ्तार किया। थाना खैराबाद (01 वारंटी गिरफ्तार): पुलिस टीम ने अपराध संख्या 151/12 से संबंधित वारंटी सर्वेश पुत्र रामप्रसाद (निवासी: बेनियापुर) को गिरफ्तार किया। थाना मानपुर (01 वारंटी गिरफ्तार): पुलिस टीम ने वाद संख्या 2602801/14 से संबंधित वारंटी विमला पत्नी विशम्भर दयाल (निवासी: सलेमपुर) को गिरफ्तार किया। थाना महोली (01 वारंटी गिरफ्तार): पुलिस टीम ने अपराध संख्या 349/99 से संबंधित वारंटी महेश्वर उर्फ रामेश्वर पुत्र मुतले (निवासी: पुनरपुर) को गिरफ्तार किया। थाना बिसवां (04 वांछित गिरफ्तार): पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 (धारा 191(2)/191(3)/190/351(2)/109(1)/132/121(2) बीएनएस) में वांछित चार अभियुक्तों—अनुपम वर्मा, मंजरूल इस्लाम, मो0 जलीस और जाकिर—को गिरफ्तार किया। तालगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर हिस्ट्रीशीटर थाना तालगांव पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 (धारा 109(1)/3(5) बीएनएस) के तहत वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर (HS 3647 A) अजय यादव पुत्र सुरेन्द्र (निवासी: डासापुर, थाना मानपुर) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में लगभग डेढ़ दर्जन (18) मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों (मानपुर, सकरन, रामपुर कलां, अटरिया और तालगांव) में दर्ज। #SitapurPolice #UPPolice #CrimeNews #Sitapur #ActionTaken

Sitapur, Sitapur | Aug 13, 2026