लाडपुरा: कोटा में मंत्री मदन दिलावर ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, 72 लोगों का हुआ सम्मान, डॉक्टर, खिलाड़ी और मेधावी
Ladpura, Kota | Aug 15, 2026 कोटा में जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम नयापुरा में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा व पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ध्वजारोहरण किया। परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह में संभागीय आयुक्त, कलेक्टर एसपी मौजूद है। इससे पहले मंत्री दिलावर शहीद स्मारक पर गए। उम्मेद सिंह स्टेडियम में वंदे मातरम गाया गया।