नदबई: नदबई मोबाइल महासंघ का चुनाव संपन्न, दीनदयाल अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बने
नदबई में मोबाइल महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में दीनदयाल अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने कहा कि सभी मोबाइल डीलर्स को एकजुट होकर काम करना है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।