Public App Logo
अलवर के थानागाजी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधावास का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मासूम बच्ची स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाती नजर आ रही है। स्कूल भवन जर्जर हालत में बताया जा रहा है। कई जगह टूटी पट्टियों और खराब निर्माण के कारण विद्यार्थियों पर हादसे का खतरा बना हुआ है। बच्ची ने सवाल उठाया कि अगर स्कूल में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं तो वे पढ़ाई कैसे करेंगे? वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल भवन की मरम्मत कराने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। #Breking #News #india #trending #viral : - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे। - Rajasthan News