सीकर में आज ‘राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन वीर तेजा सेना, राजस्थान की ओर से किया जा रहा है। आयोजन को सामाजिक चिंतन और समाज के विभिन्न मुद्दों पर संवाद के मंच के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
आयोजकों के अनुसार, ‘एक चिंतन अपनों के लिए’ थीम के साथ होने वाले इस संवाद में राजनीतिक, सामाजिक और युवा नेतृत्व से जुड़े कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. सतीश पूनिया, अध्यक्षता गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य अतिथि हनुमान बेनीवाल और सानिध्य झाबर सिंह खर्रा का रहेगा।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा और विजय सिंह चौधरी, सांसद राहुल कस्वां, विधायक मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, विकास चौधरी, सुभाष मील सहित महिला शक्ति और युवा प्रतिनिधियों की भी भागीदारी प्रस्तावित है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने कार्यक्रम के उद्देश्य और तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की। आयोजन को लेकर सीकर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा तेज हो गई है।
#SikarSandesh #TejaSanwad #Sikar #RajasthanNews