दुधि: पितृपक्ष शुरू होते ही बुटबेढ़वा के छठ घाट पर तर्पण, पितरों की शांति के लिए पूजा-अर्चना, साफ-सफाई न होने से नाराजगी
सोनभद्र के विंढमगंज में पितृपक्ष के पहले दिन सोमवार को सतत वाहिनी नदी के छठ घाट पर श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया। सुबह से ही घाट पर भीड़ जुटी। पंडित राजीव रंजन तिवारी ने विधि-विधान से तर्पण कराया। श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर जौ, तिल, फूल और जल अर्पित कर पितरों को याद किया।