पन्ना: आज़ादी के दिन भी 'कैद' रहे राहगीर: पन्ना की मंडला घाटी में 5 घंटे से लगा भीषण जाम, ध्वजारोहण के लिए तरसे रहे कर्मचारी।
Panna, Panna | Aug 15, 2026 पन्ना की कुख्यात मंडला घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर लगा 5 घंटे लंबा भीषण जाम। ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे घंटों फंसे रहे। मंडला थाना प्रभारी बखत सिंह और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। आए दिन लगने वाले इस जाम से परेशान पन्नावासियों ने अब प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।