जादू-टोने के नाम पर 6से 7 लाख की ठगी, तांत्रिक गिरफ्तार
उदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने जादू-टोना और तंत्र-मंत्र के नाम पर एक व्यक्ति को डराकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सूर्यप्रकाश आचार्य उर्फ चिकू शर्मा (39) निवासी बड़ी होली, धानमंडी को गिरफ्तार कर मामले में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने स्वयं को तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के माध्यम से कष्ट निवारण करने वाला बताया। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेकर कहा कि उसके परिवार पर तंत्र विद्या का प्रभाव है और विशेष पूजा-पाठ कराने की आवश्यकता है। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर पहले 31 हजार रुपये और फिर लगातार रकम वसूलते हुए करीब 6 से 7 लाख रुपये ऐंठ लिए।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि आरोपी लगातार फोन कर पीड़ित को डराता-धमकाता था तथा तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देकर पैसे मांगता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भूपालपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की भूमिका और मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
#UdaipurNews #UdaipurCrime #UdaipurPolice #UdaipurBreaking #RajasthanNews #RajasthanCrime #RajasthanPolice #Bhupalpura #BhupalpuraPolice #TantrikArrested #TantraMantra #JaduTona #FraudCase #CheatingCase #PoliceAction #CrimeNews #UdaipurLatestNews #UdaipurCrimeNews #TantrikFraud #BlackMagicFraud #LakhonKiThagi #7LakhFraud #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalRajasthanNews #PalPalNewsRajasthanCrime #PalPalRajasthanCrime #PalPalNewsRajasthanPolice #PalPalRajasthanBreaking #UdaipurBreakingNews