बक्सर: पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर पिता को फोन पर गंगा में कूदने की बात कहकर, 22 वर्षीय बेटे ने सामने ही लगा दी छलांग, जांच में जुटी पुलिस
Buxar, Buxar | Aug 15, 2026 उत्तर प्रदेश को बक्सर से जोड़ने वाले पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही बक्सर गोलंबर पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक के गंगा में छलांग लगाने के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।