टोहाना: सरकारी धान खरीद में देरी पर किसानों का विरोध, मंडी गेट पर लगाया ताला
टोहाना में सरकारी धान खरीद शुरू न होने से किसानों ने अतिरिक्त अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाकर विरोध किया। खरीद एजेंसी के मैनेजर ने नमी अधिक होने की बात कही, लेकिन खरीद प्रक्रिया फिर भी शुरू करवाई गई। किसानों ने सरकार से सभी एजेंसियां सक्रिय करने की मांग की है।