राजनगर: बमीठा में देवगांव टोल प्लाजा के पास ई-रिक्शा भैंस से टकराया, 51 वर्षीय चालक की मौत
बमीठा। थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर देवगांव टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क पर चल रही भैंस से एक ई-रिक्शा टकरा गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक राम बाबू तिवारी पिता स्व. ईश्वरदीन तिवारी, उम्र 51 वर्ष, निवासी पीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों