नईसराय: भगवान विमान में बैठकर जल विहार को निकले, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती; पुलिस प्रशासन मुस्तैद
नई सराय कस्बे में मंगलवार को फूल डोल का त्यौहार उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शाम 6 बजे विभिन्न मंदिरों से भगवान के 9 विमान निकाले गए। और भगवान को जल विहार कराया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सबसे पहले विभिन्न मंदिरों से निकले विमान थाने के सामने स्थित रामलीला मंच पर एकत्रित हुए।