वाराणसी में ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। बृजेश गंजू झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर बताया जा रहा था। उस पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बताया गया है कि करीब 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग मामले में बृजेश गंजू को वांटेड घोषित किया था। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। वाराणसी में ATS की कार्रवाई को बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।
#Varanasi #ATS #NIA #Naxal #Naxalite BrajeshGanju GopalSingh TerrorFunding Jharkhand TPC BreakingNews UPNews VaranasiNews उत्तरप्रदेश वाराणसी एटीएस नक्सली ब्रेकिंगन्यूज़