सकलडीहा: बलुआ में तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से 65 वर्षीय किसान की मौत
बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर में एक निजी स्कूल बस की टक्कर से समुदपुर के 65 वर्षीय हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। जांच जारी है।