झांसी: झांसी में बारिश के बाद स्मार्ट सिटी में जगह-जगह जलभराव, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Aug 16, 2026 झांसी में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जगह-जगह सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जलभराव की तस्वीरों और वीडियो को लेकर लोग शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। झांसी में जगह जगह हो रहा जल भराव।