*सोते समय सांप के काटने से 35 वर्षीय युवक की मौत, सुबह 5 बजे हुई दर्दनाक घटना*
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सोते समय सांप के काटने से 35 वर्षीय युवक पदम सिंह कुशवाह की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे पदम सिंह अपने घर में सो रहे थे, तभी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों को पता चलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान पदम सिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह, निवासी ग्राम सिलपुरा के रूप में हुई है। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।सूचना मिलने पर खनियांधाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।