चाईबासा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम के दौरान 10 लाख के इनामी नक्सली सालुका कायम समेत 4 भाकपा माओवादी नक्सलियों का आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा डीआईजी सीआरपीएफ अभियान वीके कार्तिक व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य धारा में लौटने पर स्वागत किया गया।