भीकनगांव: खरगोन जिला पंचायत उपचुनाव की मतगणना कल, कसरावद कॉलेज में 14 राउंड में होगी गिनती, 60 कर्मचारी तैनात
खरगोन जिला पंचायत के वार्ड-19 उपचुनाव की मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। कसरावद के शासकीय कॉलेज में सुबह 8 बजे ईवीएम खोली जाएंगी। 14 टेबलों पर 14 राउंड में मतगणना होगी। करीब दो घंटे में परिणाम की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।