पाली: ग्राम कलौथरा के किसान ने नामजद लोगों पर आरोप लगाया, कहा- जबरन जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से फसल नष्ट की गई
Pali, Lalitpur | Aug 14, 2026 ग्राम कलौथ निवासी किसान ने एसडीएम पाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने कुछ जमीन खरीदी थी। परंतु उक्त जमीन में बोई हुई फसल पर गांव के कुछ नामजद लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने के उद्देश्य से दवा डालकर फसल को नष्ट कर दिया गया है। उसने एसडीएम से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।